विश्व कप क्वालीफायर में द. कोरिया ने चीन को हराया

सियोल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने एशिया जोन विश्व कप 2018 क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के पहले चरण के मुकाबले में चीन को 3-2 से हरा दिया।

दक्षिण कोरिया के लिए मैच का पहला गोल 21वें मिनट में हुआ। दरअसल, यह चीन के लिए आत्मघाती गोल था, जिसके माध्यम से दक्षिण कोरिया का खाता खुला।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक चीन के लिए यह आत्मघाती गोल कप्तान झेंग झी ने किया।

इसके बाद दक्षिण कोरिया ने 64वें मिनट में ली चुंगयोंग के गोल की मदद से स्कोर अपने पक्ष में 2-0 करिया।

दो मिनट बाद ही दक्षिण कोरिया ने एक और गोल करते हुए अपना अंतर 3-0 कर लिया। यह गोल कू जैकियोल ने किया।

चीन के लिए पहला गोल 74वें मिनट में यू हाई ने किया जबकि दूसरा गोल 76वें मिनट में मिडफील्डर हाओ जुनमिन ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493