हैरिस बने आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच

मेलबर्न, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की।

वह मुख्य कोच डैरन लैहमन और सहायक कोच डेविड साकेर के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़ेंगे।

हैरिस ने 27 टेस्ट मैचों में 113 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने जुलाई 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

हैरिस ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “डेविड साकेर और डैरेन लैहमन से सीखना अच्छा अनुभव होगा। मैं बस वहां बैठ कर देखूंगा और सीखूंगा।”

हैरिस इस समय नेशनल परफॉर्मेस स्कावड (एनपीएस) के सहायक कोच हैं।

36 वर्षीय हैरिस ने कहा, “मैं अपने काम में शीर्ष पर पहुंचना चाहता हूं और एक दिन आस्ट्रेलियाई टीम का फुल टाइम गेंदबाजी कोच बनना चाहता हूं।”

हैरिस ने आस्ट्रेलिया के लिए 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 44 विकेट अपने नाम किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493