विश्व कप फाइनल खेलना हमारा लक्ष्य : वांग

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन की महिला फुटबाल टीम की स्ट्राइकर वांग शानशेन ने कहा है कि उनका लक्ष्य विश्व कप फाइनल खेलना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की महिला फुटबाल टीम फीफा रैंकिंग में एशिया में 5वें और विश्व में 15वें नंबर पर है।

वांग ने कहा, “हम हर कदम पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम ग्रुप चरण में संघर्ष करेंगे, नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगे और अंत में खिताब के लिए लड़ेंगे।”

अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए टीम को दो बार की चैम्पियन जर्मनी, स्पेन और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता है कि वे किस ग्रुप में हैं। उन्होंने माना कि राह आसान नहीं होगा।

वांग ने कहा, ” महिला फुटबाल टीम की लोकप्रियता को देखते हुए किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हम खुद में सुधार करने की कोशिश करेंगे और अपना बेस्ट देंगे।”

उन्होंने कहा, ” पिछली बार हम शीर्ष-8 में थे। यदि हम मैच दर मैच अच्छा करते हैं तो इस बार हम कम से कम सेमीफाइनल तक अवश्य पहुंचेंगे। निश्चित रूप से, हर टीम का लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493