मप्र के कमलनाथ मंत्रिमंडल में युवा-अनुभव समन्वय, 28 मंत्रियों ने शपथ ली (राउंडअप)

भोपाल, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल के 28 सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने राजभवन के बगीचे में डॉ़ विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ़ गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, डॉ़ प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, पी़ सी़ शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, सुरेंद्र सिंह बघेल और तरुण भनोत शामिल हैं।

कमलनाथ के मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन पर पूरा ध्यान दिया गया है। मंत्रिमंडल में प्रदेश के तीनों बड़े नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिह और ज्योतिरादित्य सिधिया के समर्थन वाले विधायकों को जगह दी गई है। खास बाद यह कि प्रदेश की सरकार में 15 साल बाद एक मुस्लिम चेहरा आरिफ अकील को जगह मिली है।

कमलनाथ के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभव देखने को मिल रहा है। 28 मंत्रियों में सिर्फ 11 मंत्री ही ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 वर्ष से ज्यादा है। वहीं कई मंत्री 40 वर्ष की उम्र से कम के हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तभी से मंत्रिमंडल के गठन की कोशिशें जारी थीं। आपसी सहमति के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो पाया।

नवगठित मंत्रिमंडल में कांग्रेस के गुटीय संतुलन के साथ क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिह ने किया। इस समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493