विश्व कप में खेल पाएंगे गुएरेरो

लीमा (पेरू), 21 दिसंबर (आईएएनएस)। पेरू की राष्ट्रीय टीम के कप्तान गुएरेरो पर लगे डोपिंग प्रतिबंध की अवधि को कम कर दिया गया है।

इस राहत के मिलने से अब गुएरेरो अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी पर एक साल का डोपिंग प्रतिबंध लगाया गया था। इस प्रतिबंध के खिलाफ गुएरेरो ने अपील की थी।

इस अपील के तहत फीफा की समिति ने गुएरेरो पर लगे एक साल के प्रतिबंध की अवधि को घटाकर छह माह कर दिया है।

फीफा ने एक बयान में कहा, “फीफा की अपील समिति ने इस मामले की परिस्थितियों और विशेषकर खिलाड़ी की गलति को ध्यान में रखते हुए लगे हुए प्रतिबंध की अवधि को छह माह तक घटाने का फैसला किया है।”

पेरू के लिए विश्व कप क्वालीफायर में पांच अक्टूबर को अर्जेटीना के खिलाफ खेले गए मैच में गुएरेरो के डोपिंग जांच हेतु लिए गए नमूने का परिणाम पॉजिटिव आया था और इस कारण उनके खिलाफ एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।

इस प्रतिबंध के कारण गुएरेरो न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच में पेरू का नेतृत्व नहीं कर पाए। हालांकि, इसके बावजूद पेरी ने 1982 के बाद पहली बार विश्व कप में क्वालीफाई कर लिया।

गुएरेरो ने हालांकि, कोकीन और कोका चाय के सेवन की बात सले इनकार किया था।

फीफा की अपील समिति की ओर से प्रतिबंध की अवधि को घटाने के बावजूद इस प्रतिबंध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए गुएरेरो ने खेल पंचाट न्यायालय में अपील करने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493