विश्व कप में नाकामी के बावजूद इंग्लैंड एक मजबूत टीम : फ्लिंटॉफ

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। इग्लैंड पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्र फ्लिंटॉफ ने विश्व कप में इंग्लैंड को मिली नाकामी के बावजूद उन्हें एक मजबूत टीम बताया है।

फ्लिंटॉफ ने कहा है कि उनका मानना है कि इंग्लैंड ‘कुछ खास करने की बस कगार पर ही है’ और विश्व कप में मिली नाकामी से उसका कद नीचा नहीं हो जाता।

इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए आईसीसी विश्व कप-2015 में ग्रुप चरण से ही बाहर होना पड़ा। इंग्लैंड टीम इस दौरान किसी भी टेस्ट टीम का दर्जा प्राप्त टीम को हराने में असफल रही।

समाचार चैनल बीबीसी ने गुरुवार को फ्लिंटॉफ के हवाले से कहा, “मैं चार विश्व कप खेल चुका हूं और हर विश्व कप में हमारा प्रदर्शन बेहद खराब रहा।”

फ्लिंटॉफ ने कहा, “टीम के लिए विश्व कप अच्छा नहीं गया। हालांकि अब वह बीत चुका है और अब इग्लैंड अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा रही है।”

इंग्लैंड इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में वह अच्छी स्थिति में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493