विश्व कप : श्रीलंका को हराकर द. अफ्रीका सेमीफाइनल में

सिडनी, 18 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने सिडनी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इमरान ताहिर (26-4) और हैट्रिक लेने वाले ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29-3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका को 133 रनों पर आउट करने के बाद द. अफ्रीकी टीम ने क्विंटन दे कॉक के नाबाद 78 रनों की बदौलत 18 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

द. अफ्रीकी टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले यह टीम 1992, 1999 और 2007 में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 1996 की विजेता श्रीलंकाई टीम पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रयासरत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493