विश्व खिताब के मुकाबले में हारे आमिर खान

लास वेगास, 8 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको के पेशेवर मुक्केबाज साउल ‘कनेलो’ अलवारेज ने ब्रिटेन के आमिर खान को छठवें दौर में बाहर कर डब्ल्यूबीसी मिडिलवेट खिताब अपने पास बनाए रखा है।

हारने से पहले खान ने अपने प्रतिद्वंदी का कड़ा मुकाबला किया। उन्होंने मुकाबले में बढ़त बनाई हुई थी।

बीबीसी के अनुसार, खान जब कुछ सेकेंड के लिए अपनी एकाग्रता खो बैठे, तभी अल्वारेज उन पर हावी हो गए और मैच जीत गए।

खान ने अल्वारेज से मुकाबला करने के लिए अपने से दो ज्यादा वजन श्रेणी की छलांग लगाई। उनकी कोशिश तीसरा ऐसा लाइट-वेल्टर विश्व चैम्पियन बनने की थी जिसने मिडिलवेट का विश्व खिताब जीता हो।

मैच के बाद खान ने अल्वारेज को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं एकदम ठीक हूं, यह आपके लिए मुक्केबाजी है। कनेलो के मास्टर पंच को बधाई। सभी प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493