विश्व चैम्पियनशिप : जमैका को 4 गुणा 100 महिला रिले का स्वर्ण

बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जमैका की महिला रिले टीम ने शनिवार को 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। अमेरिका को रजत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो को कांस्य मिला।

जमैका की टीम में शामिल वेरोनिका कैम्पबेल ब्राउन, नताशा मौरिसन, एलिनी थाम्पसन और 100 मीटर फर्राटा विश्व चैम्पियन शेली एन फ्रेजर प्राइस ने 41.07 सेकेंड में यह रेस जीतते हुए नया चैम्पियनशिप रिकार्ड कायम किया।अमेरिका ने 41.68 सेकेंड के साथ रजत और त्रिनिदाद ने 42.03 सेकेंड के साथ कांस्य हासिल किया।

जमैका ने मास्को में भी स्वर्ण जीता था। मास्को में अमेरिका ने रजत और ब्रिटेन ने कांस्य जीता था। इस बार ब्रिटेन को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493