जीसैट-6 को कक्षा में ऊपर उठाया गया

चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को कहा कि उसने सैन्य संचार उपग्रह जीसैट-6 को कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, उपग्रह में मौजूद मोटरों को 56 मिनट तक चलाकर जीसैट-6 को पहली कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

इस उपग्रह को भारत के भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान-मार्क2 (जीएसएलवी) के माध्यम से छोड़ा गया था, जिसने उसे गुरुवार को भू अंतरण कक्षा (जीटीओ) में दाखिल करा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493