विश्व टेटे : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

कुआलालंपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व चैम्पियनशिप (सेकेंड डिवीजन) में नाइजीरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में मिस्र से भिड़ेगी जिसने प्युतरे रिको को 3-2 से हराया। भारत ने गुरुवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में हंगरी को 3-1 से हराया था।

पुरुषों के नक्शे कदम पर चलते हुए महिला टीम ने भी सेकेंड डिवीजन क्वार्टर फाइनल में प्युतरे रिको को 3-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सर्बिया से होगा।

नाइजीरिया के साथ मुकाबले में सौम्यजीत घोष और हरमीत सिंह को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद अचंत शरथ कमल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम को बराबरी कराई। शरथ ने नाइजीरिया के शीर्ष खिलाड़ी कादरी अरुना को हारया।

भारत ग्रुप एफ मुकाबले में नाइजीरिया से 0-3 से हार गया था। कादरी ने पहले मैच में सौम्यजीत को 3-2 से हराया। इसके बाद रिवर्स मुकाबले में पहला गेम हारने के बाद शरथ ने वापसी की और कादरी को 8-11, 11-8, 11-3, 11-9 से मात दी।

इससे पहले शरथ ने अपने मुकाबले में सेगुन टोरिओला को 11-3, 13-11, 9-11, 11-5 से मात दी। सौम्यजीत ने भी सेगुन को रिवर्स मुकाबले में 1-9, 11-4, 11-9 से हराकर अपने पहले मैच की हार का हिसाब चुकता किया।

वहीं भारतीय महिलाओं की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मौमा दास को पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। मौमा को अद्रिआना डिएज ने 5-11, 14-12, 11-6, 6-11, 5-11 से हराया।

इसके बाद भारतीय महिलाओं ने वापसी की। मनिका बत्रा ने अपने पहले मुकाबले में मेलानि डिएजे को 12-14, 11-8, 11-5, 11-7 से हारया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में अद्रिआना को 11-2, 12-10, 12-14, 11-5 से मात दी।

तीसरे एकल मुकाबले में के.शामिनी ने कारेलिन कोर्डेरो को 12-10, 11-4, 7-11, 10-12, 11-7 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493