कोपेनहेगेन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला रिकर्व टीम ने यहां जारी तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप में रविवार को रजत पदक जीता।
भारतीय टीम को क्रिस्टीयनबोर्ग पैलेस में हुए फाइनल में रूस के हाथों 4-5 से हार मिली।
इस तरह भारत को रजत से संतोष करना पड़ा। रूसी टीम ने टाईब्रेकर 28-27 से जीता।
dharmpath.com dharmpath