विश्व पर्यावरण दिवस : खट्टर ने किया पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाने का आग्रह

चंडीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को अपनाने का आग्रह किया।

खट्टर ने ट्वीट किया, “आईए, विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती मां को बचाने और प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करें।”

उन्होंने कहा, “हमारे प्रभावी प्रयास आज पर्यावरण और भविष्य के लिए इसकी शुद्धता को बचाने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। स्वच्छता रखें, हरे रहें।”

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने वायु प्रदूषण को इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493