विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चमके भारतीय (लीड-1)

कोवेंट्रे (इंग्लैंड), 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के मुकेश सिंह गहलोत (125 किग्रा रॉ) और गौरव शर्मा (140 किग्रा रॉ) ने यहां जारी विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

गहलोत ने 2013 में भी स्वर्ण जीता था और अब वह दूसरी बार विश्व चैम्पियन बने हैं।

वैभव राणा (125 किग्रा रॉ) और कंवलदीप सिंह (110 किग्रा रॉ) ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीता।

भारत ने इस तीन दिवसीय आयोजन के शुरुआती दिन चार पदक जीते हैं।

सुजीत खत्री (100 किग्रा रॉ) अपने वर्ग मे चौथे स्थान पर रहे।

कंवलदीप ने बीते संस्करण में भी रजत जीता था। गौरव ने न्यूजीलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था।

मैच के बाद गौरव ने आईएएनएस से कहा, “मैं पदक जीतकर बेहद खुश हूं और वह भी स्वर्ण। मैं इस पदक को देशवासियों को और अपने कोच भूपेंदर सर को समर्पित करता हूं। कल मेरा एक और मुकाबला है और इसमें भी मैं स्वर्ण की उम्मीद कर रहा हूं।”

भारतीय कोच भूपेंदर धवन ने अपने शिष्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम शानदार फार्म में है और वह और भी पदक की उम्मीद कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493