विश्व पुस्तक मेले का मुख्य अतिथि चीन

इस साल के विश्व पुस्तक मेले में चीन ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ है, जिसने प्रगति मैदान के हॉल संख्या सात में 1,200 वर्ग मीटर क्षेत्र में अपना खूबसूरत पवेलियन बनाया है। यहां करीब पांच हजार चीनी किताबें हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में मौजूद हैं, जिसके द्वारा आप चीन की संस्कृति और विरासत जान सकते हैं।

मेले में प्रकाशकों और लेखकों सहित चीन के करीब 250 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

चीन के इंटेलेक्चुअल प्राॉपर्टी पब्लिशिंग हाउस के राइट्स मैनेजर यिन यामीन ने कहा, “इस पुस्तक मेले का हिस्सा बनना वास्तव में बहुत अच्छा है। हम प्रकाशन को लेकर अपनी धारणा भारत में प्रस्तुत करना चाहते हैं।”

चीनी प्रकाशकों ने उम्मीद जताई कि इससे भारत-चीन के संबंध प्रगाढ़ होंगे।

चाइना रेनमिन यूनिवर्सिटी प्रेस के उप निदेशक योलांडो लियो ने कहा, “हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में लोग हमारे पवेलियन में आएं। हमारी किताबें पढ़ें और हमें समझें। अगर हम एक-दूसरे को समझ लेंगे तो हमारे संबंध अधिक मजबूत बन सकते हैं।”

यात्रियों की सुविधा के लिए मेले के लिए टिकट दिल्ली के कई स्थानों और मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध हैं।

डब्ल्यूएचओ और यूनेस्को जैसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के अलावा मिस्र, जर्मनी, पोलैंड, नेपाल, स्पेन और सऊदी अरब जैसे 30 देश इस मेले में शामिल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493