विश्व भारती, पूर्वी कमान के बीच शैक्षणिक सहयोग समझौता

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व भारती यूनिवर्सिटी तथा भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने शैक्षणिक तथा संकायों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में शैक्षणिक सहयोग के लिए सोमवार को एक समझौता किया।

शैक्षणिक सहयोग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर यहां फोर्ट विलियम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में किया गया।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, इस समझौते के तहत दोनों संगठन एक-दूसरे के और पास आएंगे, शैक्षणिक व संकायों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे, सम्मेलन, कार्यशाला तथा शिक्षा पर सम्मेलन करेंगे।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते वक्त पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी तथा विश्व भारतीय यूनिवर्सिटी के कार्यकारी कुलपति स्वपन दत्ता मौजूद थे।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल बख्शी ने पूर्वी कमान के उद्देश्यों को साकार करने के लिए कुलपति का शुक्रिया अदा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493