विश्व में सर्वश्रेष्ठ मेसी : रिवाल्डो

रियो डी जनेरियो, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल दिग्गज रिवाल्डो ने कहा कि अर्जेटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

रिवाल्डो ने कहा कि अगर मौका मिले, तो वह भी मेसी के साथ खेलना चाहेंगे।

‘गोल डॉट कॉम’ को दिए बयान में बार्सिलोना के साथ दो बार स्पेनिश लीग खिताब जीतने वाले आक्रामक मिडफील्डर रिवाल्डो ने कहा, “मैं मेसी के साथ मैच खेलना चाहूंगा। यह शानदार होगा। वर्तमान में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”

रिवाल्डो ने कहा कि उनके समय में फुटबाल का खेल बहुत मुश्किल था और कहीं न कहीं इस खेल के स्तर तक पहुंचने में वर्तमान की पीढ़ी पीछे रही है।

उन्होंने कहा, “मेरे समय में आज की तुलना में कई अच्छे खिलाड़ी हुआ करते थे, जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनौती दे सकते थे। फीगो, डेल पिएरो और टोट्टी जैसे खिलाड़ी।”

रिवाल्डो ने कहा कि आज आप कुछ गिने चुने के खिलाड़ियों के बारे में ही सुनते हैं। उन्होंने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि मैं मेसी और रोनाल्डो को चुनौती दे सकता हूं, क्योंकि मेरे समय में फुटबाल का खेल बहुत मुश्किल था।”

ब्राजील के लिए 45 वर्षीय रिवाल्डो ने 1993 से 2003 के बीच 74 मैच खेले और 35 गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493