इदेनहोवन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की लड़कियां यहां आयोजित विश्व जूनियर स्क्वॉश चैम्पियनशिप में मंगलवार को आठवें स्थान पर रहीं।
चैम्पियनशिप के अंतिम दिन भारतीय लड़कियों को प्लेऑफ मुकाबले में हांगकांग के हाथों 1-2 से हार मिली।
भारत क आद्या आडवाणी को पहेल मैच में चोई येन सान के हाथों हार मिली। इसके बाद निकिता जोशी ने दूसरे एकल में हियू काम हुई को हराया।
तीसरे मुकाबले में का विंग ने हर्षिक जवांदा को हराकर अपनी टीम के लिए जीत पक्की कर दी।
आद्या को 10-12, 11-9, 3-11, 10-12 से हार मिली जबकि निकिता को 13-11, 11-7, 11-8 से जीत हासिल हुई। हर्षित को 8-11, 11-7, 6-11, 7-11 से हार मिली।
भारत को इससे पहले पांचवें से आठवें स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से हार मिली थी।
dharmpath.com dharmpath