‘विष्णु मंचू शॉर्ट फिल्म कांटेस्ट’

चेन्नई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू अभिनेता विष्णु मंचू ने एक लघु फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा की है। उनकी योजना इसे वार्षिक कार्यक्रम बनाने की है, ताकि युवा प्रतिभाओं को फिल्म जगत में आने का मौका मिले।

‘विष्णु मंचू शॉर्ट फिल्म कांटेस्ट’ के विजेता को विष्णु के फिल्म प्रोडक्शन हाउस 24 फ्रेम्स फैक्ट्री तले एक फिल्म का निर्देशन करने का अवसर मिलेगा।

यह प्रतियोगिता हर साल पोंगल पर्व के दौरान आयोजित होगी। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी की घोषणा एक सप्ताह में होगी।

विष्णु ने एक बयान में कहा, “इस इंडस्ट्री में प्रवेश करने का मौका पाना कइयों के लिए बहुत मुश्किल है। यहां ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनमें फिल्मों को एकदम नए नजरिए से पेश करने का माद्दा है। मैं तो बस उन प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक रास्ता खोल रहा हूं। उन्हें उनके सपने साकार करने का मौका दे रहा हूं।”

प्रतियोगिता के इस साल के विजेता और भावी विजेताओं के नाम की घोषणा विष्णु के अभिनेता-फिल्म निर्माता पिता मोहन बाबू के जन्मदिन (19 मार्च) पर हुआ करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493