दिल्ली : गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण शुक्रवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

आग के कारण रिंग रोड पर करीब दो घंटे के लिए यातायात बाधित रहा।

मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में वेंकटेश्वर कॉलेज के पास दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके का है।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आग की जानकारी सुबह करीब 9.35 बजे मिली। आग बुझाने के लिए जल्द ही 10 दमकल कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।”

पाइपलाइन के पास खड़ी तीन निजी कारें जल गई, हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।

आग पर पूर्वान्ह 11.05 बजे तक काबू पा लिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493