गुरुग्राम, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विष्णु सदाशिव कोकजे शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विहिप के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उन्होंने प्रवीण तोगड़िया की चुनौती को दरकिनार कर यह पद हासिल किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि कोकजे को विहिप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 131 सदस्यों के वोट मिले, जबकि पूर्व अध्यक्ष तोगड़िया को सिर्फ 60 वोट मिले।
शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थ्तिा एक सरकारी अतिथिशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ।
मतदान से पहले विहिप के सदस्यों ने इकट्ठा होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
विहिप के संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने नतीजों की घोषणा की।
dharmpath.com dharmpath