मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। विश्वस्तरीय विजुअल इफैक्ट़्स पेश करने का दावा करती अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ लेकर आ रहे सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह भारत में निर्माण का विनम्र प्रयास करते रहे हैं।
शाहरुख ने मंगलवार को ट्विटर पर रेड चिलीज वीएफएक्स का लिंक साझा करते हुए लिखा, “मेरे काम का सबसे प्रिय और दिल के करीब पहलू। भारत में निर्माण का विनम्र प्रयास रहा। ये बेहद पसंद हैं।”
रेड चिलीज वीएफएक्स शाहरुख की विजुअल इफैक्ट़्स कंपनी है, जिसे उन्होंने 2006 में स्थापित किया था।
कंपनी ने विजुअल इफैक्ट़्स से भरपूर ‘रा.वन’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया है।
इससे पूर्व शाहरुख ने ‘फैन’ को एक ‘खास फिल्म’ बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह एक ऐसी फिल्म बनी है जिसे ‘प्रौद्योगिकी और मेकअप के मामले में ऐसी फिल्म के रूप में देखा जा सकता है, जैसा बॉलीवुड में इससे पहले कभी नहीं देखा गया’।
फिल्म का ट्रेलर सोमवार को यहां यश स्टूडियोज में जारी किया गया था।
फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath