नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। वीएलसीसी और सऊदी कंपनी सिगलाह ग्रुप ने वीएलसीसी वैलनेस केंद्रों की शुरुआत करने के लिए साझेदारी की घोषणा की। साझेदारी के तहत सऊदी अरब के जेद्दा में वीएलसीसी के केंद्र की शुरुआत की गई।
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। वीएलसीसी और सऊदी कंपनी सिगलाह ग्रुप ने वीएलसीसी वैलनेस केंद्रों की शुरुआत करने के लिए साझेदारी की घोषणा की। साझेदारी के तहत सऊदी अरब के जेद्दा में वीएलसीसी के केंद्र की शुरुआत की गई।
वीएलसीसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी अगले 3 सालों में इस साम्राज्य में 6 वीएलसीसी वैलनेस केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। यह अनुमान लगाया गया है कि इन केंद्रों की स्थापना में 3 करोड़ एईडी से अधिक का कुल निवेश होगा।
इस अवसर पर वीएलसीसी समूह के अध्यक्ष मुकेश लूथरा ने कहा, “हम सऊदी अरब में अपनी सेवाओं को शुरू करने के लिए सिगलाह ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संगठन के साथ साझेदारी करने उत्साहित हैं। सिगलाह समूह इस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध ब्रांड है और हमें विश्वास है कि यह साझेदारी आने वाले समय में इस क्षेत्र में हमारे विकास में बढ़ोत्तरी करेगी और सऊदी अरब साम्राज्य में सुंदरता और स्वास्थ्य कल्याण के क्षेत्र में हमें स्पष्ट तौर पर अग्रणी बनाएगी।”
इस साझेदारी पर सिगलाह समूह के निदेशक अब्दुल्ला यासर नाघी ने कहा, “वीएलसीसी कई दशकों तक जीवन को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने एशिया और पूर्वी अफ्रीका में सौंदर्य और स्वास्थ्य कल्याण उद्योग के लिए सराहनीय काम किया है। इसने हमेशा से अपने उत्पादों और सेवाओं की प्रभावोत्पादकता और गुणवत्ता के पर बहुत महत्व दिया है। हम वीएलसीसी के साथ मिलकर काम करने और सऊदी अरब के निवासियों को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने के लिए तत्पर हैं।”
गल्फ कॉपरेशन काउंसिल (जीसीसी) में अपने त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल और शरीर की देखभाल के उत्पादों की अपनी श्रेणियों को बेच रही है और इन उत्पादों को इसने 2014 में सऊदी अरब में लॉन्च किया था, जो देशभर के अग्रणी खुदरा दुकानों की श्रृंखला में उपलब्ध हैं।
वीएलसीसी सिगलाह समूह के साथ साझेदारी के तहत, जेद्दा से शुरू होने वाले अपने अत्याधुनिक वैलनेस केंद्र की स्थापना करेगी और एक ही स्थान पर वजन प्रबंधन और सौंदर्य सेवाओं के पूरे पोर्टफोलियो को प्रस्तुत करेगी। वीएलसीसी केंद्र नवीनतम त्वचा, त्वचाविज्ञान और बालों की देखभाल सेवाओं और उपचारों की भी पेशकश भी करेंगे।
dharmpath.com dharmpath