टेनिस : अमेरिकी ओपन में नडाल को शीर्ष वरीयता

न्यूयार्क, 25 अगस्त (आईएएनएस)। साल के चौथे एंव अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को शीर्ष वरीयता मिली है।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हाल ही में अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले नडाल के सामने ड्रॉ में ब्रिटेन के एंडी मरे होंगे।

यह दोनों खिलाड़ी पहले दौर में किससे भिडें़गे, इसका पता ड्रॉ निकलने के बाद चलेगा। नडाल ने हाल ही में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल किया है। नडाल 2014 के बाद इस स्थान पर पहुंचे हैं।

नडाल को तीसरी बार इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है। इससे पहले वे 2008 और 2010 में इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर गए थे।

इसी साल आस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब अपने नाम करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। उन्होंने 2008 से अमेरिकी ओपन पर कब्जा नहीं जमाया है।

महिलाओं में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को शीर्ष वरीय मिली है। रोमानिया की सिमोना हालेप और स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को क्रमश: दूसरी और तीसरी वरीयता मिली है।

पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक कोहनी में चोट के कारण और पुरुष एकल में मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका घुटने में चोट के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगे।

महिला एकल में छह बार यह खिताब जीतने वाली अमेरिका की सेरेना विलियम्स गर्भवती होने के कारण कोर्ट पर नहीं उतरेंगे।

अमेरिकी ओपन की शुरुआत सोमवार से हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493