लॉस एंजेलिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन के पति जस्टिन थेरॉक्स को वीडियो गेम काफी पसंद है। इससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, ‘लेफ्टओवर्स’ के अभिनेता ने कहा है कि जब वह कैलिफोर्निया में अपने निवास स्थान पर ‘कॉल ऑफ ड्यूटी : ब्लैक ओप्स 3’ खेलते हैं तो उनकी 46 वर्षीय पत्नी एनिस्टन दुखी हो जाती हैं।
वहीं जस्टिन थेरॉक्स इस बात को लेकर हैरान नहीं हैं कि एनिस्टन को गेम पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत अजीब लगता है कि जब आप चल रहे हैं और दूसरा बैठा है, और वह एक-दूसरे को मार रहे हैं। इसके बाद मैं लड़ाई से वापस आता हूं तो वह दुखी होती हैं।”
उन्होंने कहा, “इन सबके बावजूद यह सब उसकी आदत बन गई है। उन्हें इससे समस्या नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता है कि मुझे यह पसंद है।”
dharmpath.com dharmpath