शिमला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिवाली के मौके पर रविवार को लोगों को बधाई दी और उनसे प्रकाश के इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाने की अपील की।
एक संदेश में उन्होंने कहा कि कामना करता हूं कि यह त्योहार भाईचारा व एकजुटता बढ़ाने के अलावा, लोगों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लाए।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां लाए।
dharmpath.com dharmpath