वीर दास की ‘पॉटकास्ट’ को लाइव पेश करने की योजना

लॉस एंजेल्स, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय हास्य कलाकार-अभिनेता वीर दास इस वक्त अपने दूसरे अमेरिका-कनाडा दौरे पर हैं और सात शहरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी योजना अपने वीडियो ‘पॉटकास्ट’ को लाइव रूप देने की है।

वीर ने पिछले साल सितंबर से अपना ‘पॉटकास्ट’ वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करना शुरू किया था। इन वीडियो के जरिए वह इंटरनेट पर लोगों के सामने भारत के ज्वलंत मुद्दों पर मजेदार और चुटीले अंदाज में अपनी राय रखते आ रहे हैं।

वीर ने एक बयान में कहा, “मेरी सोशल मीडिया ‘पॉटकास्ट’ को लाइव बनाने के अनुरोध से भरी पड़ी है। यह वह चीज है, जिसके बारे में मैंने सोचा और एक वेब वीडियो सीरीज की शक्ल दी। ऐसा लगता है कि हमने जो किया, वो लोगों को पसंद आया है। अब मेरी योजना इसे इस वक्त के अपने अमेरिका व कनाडा के शो में लाइव पेश करने की है।”

वीर अपने अमेरिका टूर के दौरान वाशिंगटन, शिकागो, सैन जोस व अन्य शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493