नौकर बनकर घरों में चोरी करने वाला गिरफ्तार

एस.पी. सिटी दिनेश यादव ने बताया कि सेक्टर-135 में रहने वाले रितेश जुनेजा के घर से 14 मार्च को उनका नौकर नगदी लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करके भाग गया था।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को संजय नाम के नौकर को गिरफ्तार किया, जो जुनेजा के घर से चोरी करके भागा था। उसके पास से पुलिस ने 60 हजार रुपये नगद व एक लैपटॉप बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घरों में नौकर के रूप में काम करता है और मौका पाकर सामान इत्यादि चोरी करके भाग जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493