‘वीर दि वेडिंग’ के लिए वजन घटा रहीं स्वरा भास्कर

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बताया है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘वीर दि वेडिंग’ में अपने किरदार के लिए वजन घटा रही हैं।

यहां एक इवेंट में स्वरा ने अपनी फिल्म के बारे में कहा, “आशा है कि इस सितम्बर में हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं काफी उत्साहित हूं। तैयारियां जारी हैं। मुझे वजन घटाने के लिए कहा गया है। इसलिए, मेरा पूरा ध्यान इस ओर है।”

‘वीर दि वेडिंग’ में स्वरा के अलावा सोनम कपूर, करीना कपूर और शिखा ताल्सानिया भी हैं।

करीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिल्म की पूरी टीम उनकी खास देखभाल किस प्रकार कर रही है? इस सवाल पर स्वरा ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि हम उनका हर प्रकार से ख्याल रखेंगे। उनकी पसंद की हर चीज उन्हें खिलाएंगे।”

करीना के मां बनने की खबर के बाद इस फिल्म की शूटिंग करने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने इस बात को स्पष्ट किया कि करीना काफी पेशेवर हैं और वह इसकी शूटिंग पूरी करेंगी। इसलिए फिल्म में उन्हें शामिल करने पर टीम को गर्व है।

फिल्म की कहानी के बारे में स्वरा ने कहा कि यह एक सशक्त और मनोरंजक कहानी है।

फिल्म के निर्देशक शशांक घोष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493