वी. के. जोहरी होंगे बीएसएफ के अगले प्रमुख

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अगले प्रमुख के तौर पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वी. के. जोहरी को चुना गया है। यह आधिकारिक जानकारी रविवार को दी गई।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “वर्तमान में मंत्रिमंडलीय सचिवालय मं ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी वी.के. जोहरी की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के तौर पर की गई है।”

मध्यप्रदेश कैडर के 1984 बैच के अधिकारी वी. के. जोहरी आर. के. मिश्रा की जगह लेंगे। मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493