वुल्फ्सबर्ग ने ब्राजील के स्ट्राइकर ब्रुनो के साथ करार किया

बर्लिन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबॉल क्लब वुल्फ्सबर्ग ने ब्राजील के स्ट्राइकर ब्रुनो हेनरीक के साथ करार किया है।

बुंदेसलीगा क्लब ने शनिवार को अपने आधिकारिक होमपेज पर यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 25 वर्षीय स्ट्राइकर ब्रुनो ने क्लब के साथ जून 2020 तक के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और उन्होंने चोटिल बास डोस्ट की जगह ली है। अनुबंध के संबंध में विस्तार से जानकारी देने पर दोनों ही क्बलों ने चुप्पी साध रखी है।

वुल्फ्सबर्ग कोच डिएटर हैकिंग ने कहा, “ब्रुनो के साथ करार करके हमने अपने खेल को और भी मजबूत किया है। हम उन्हें जल्द से जल्द अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं।”

ब्रुनो को नए क्लब में 16 नम्बर की जर्सी मिली है। वह गोइयास एस्पोर्टे क्लब से निकलकर वुल्फ्सबर्ग में शामिल हुए। उन्होंने एस्पोर्टे के साथ खेले गए 49 मैचों में 12 गोल दागे हैं।

ब्रुनो ने कहा, “मैं इस क्लब में शामिल होकर खुश हूं। मेरा हमेशा से जर्मनी में खेलने का सपना था। इस विश्व में बुंदेसलीगा सबसे बड़ी लीगों में से एक है। मैं टीम में जल्द से जल्द शामिल होना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493