वुशू विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय वुशू संघ (डब्ल्यूएआई) ने बुधवार से शुरू हो रहे वुशू विश्व चैम्पियनशिप के 13वें संस्करण के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।

11 से 18 नवंबर के बीच जकार्ता में होने वाली इस विश्व चैम्पियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय दल में 14 खिलाड़ियों के अलावा, तीन प्रशिक्षक, दो मैनेजर, एक फीजियोथेरेपिस्ट और एक तकनीकी अधिकारी को भी शामिल किया गया है।

विश्व चैम्पियनशिफ में 73 देशों के 900 से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

अर्जुन अवार्ड विजेता और एशियन खेलों में कांस्य पदक जीत चुकीं वाई. संतोषी देवी, विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता रह चुकीं पूजा काडियान और कांस्य पदक विजेता रजनी देओरी भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी, जबकि एल. बुद्धचंद्र सिंह प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं।

भारतीय दल 10 नवंबर को जकार्ता के लिए रवाना होगा।

भारतीय टीम : उचित शर्मा, एल. बुद्ध चंद्र सिंह, सूर्य भानु प्रताप सिंह, मुकेश चौधरी, रजनी देओरी, अंजुल नामदेव, एम. पुनिशिवा मेइतेई, एम. ज्ञानदास, चिराग शर्मा, पूजा तोमर, वाई. सनाथोई देवी, पूजा काडियान, वाई. सपना देवी, एल. सनातोंबी चानु।

कोच : मोहम्मद इस्लामुद्दीन, राजवीर सिंह, सच्चिदानंद।

मैनेजर : सुहेल अहमद, नीली मोहाल मूत्या राव।

फीजियोथेरेपिस्ट : गौरव मेहरा

तकनीकी अधिकारी : कुलदीप हांडू

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493