विमान सेवा 13 फरवरी से शुरू होगी और यह प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को उपलब्ध होगी।
13 फरवरी को वूहान से अपराह्न् 2.55 बजे (स्थानीय समयानुसार) विमान उड़ान भरेगा और देर शाम 7.20 बजे टोक्यो पहुंचेगा। अगले दिन सुबह 10 बजे विमान वहां से वापसी के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न् 1.55 बजे वूहान पहुंचेगा।
वूहान शहर और राजधानी टोक्यो के बीच शुरू होने जा रही इस विमान सेवा की पहली उड़ान को लेकर प्रचार किया जाएगा। इस उड़ान के टिकट की कीमत महज नौ युआन (करीब 1.4 अमेरिकी डॉलर) है।
स्प्रिंग एयरलाइंस या चुंकियू एयरलाइंस जुलाई 2005 से संचालित हो रही है और चीन की एकमात्र किफायती विमान सेवा है।
dharmpath.com dharmpath