वृद्ध पेंशनधारकों का 9 अगस्त को ईपीएस कार्यालय पर ‘ताला ठोको’ आंदोलन

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 60 से 80 साल के वृद्ध पेंशनधारक ईपीएस के प्रति अपना विरोध प्रकट करने के लिए आगामी नौ अगस्त को सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (ईपीएस) के दिल्ली कार्यालय में ‘ताला ठोको’ आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा, “ईपीएस95 पेंशन के माध्यम से केवल 200 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की पेंशन मिलती है। इस छोटी-सी पेंशन में दो वृद्धों का जीवनयापन असंभव है। इस दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण ये ‘जेष्ठ’ नागरिक अपने घरों में अपना स्थान खो चुके हैं।”

उन्होंने बताया, “पिछले साल छह दिसंबर को केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने उनकी मांगों के समर्थन में प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय की सिफारिश के साथ वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से अभी तक इसपर कोई ठोस करवाई नहीं हुई है।”

संगठन ने मार्च 2018 में पूरे भारत में ‘भिक्षा’ आंदोलन किया था, जिसमें जमा राशि को प्रधानमंत्री रहत कोष में भेजा गया था। संसद के इस मॉनसून सत्र में कुछ संवेदनशील सांसदों ने यह मामला संसद में उठाया, लेकिन मांगों के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493