वेंकटकृष्णन वेदांता के नए सीईओ

लंदन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन में सूचीबद्ध अग्रणी प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांता ने सोमवार को श्रीनिवासनन वेंकटकृष्णन को अंतरिम पदाधिकारी कुलदीप कौरा के स्थान पर नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाने की घोषणा की है।

वेदांता रिसोर्सेज पीएलसी ने एक बयान में कहा कि वेंकटकृष्णन, जो वेंकट के नाम से जाने जाते हैं, 31 अगस्त को सीईओ के साथ-साथ कंपनी के निदेशक मंडल की भी सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बयान में कहा गया है, “2013 से वेंकट (53) एंग्लोगोल्ड अशांति लिमिटेड के सीईओ थे, जो दुनिया के उभरते बाजारों की सबसे बड़ी स्वर्ण उत्पादक कंपनी है। 2005 से 2013 के बीच वह एंग्लोगोल्ड अशांति के मुख्य वित्तीय अधिकारी रहे तथा उससे पहले वह लंदन में सूचीबद्ध अशांति गोल्डफिश लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी थे।”

वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “वेंकट ब्रिटेन, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और भारत में अपने कॉरपोरेट और अन्य भूमिकाओं के अनुभव और मूल्य वेंदाता में लेकर आएंगे।”

वेंकट ने कहा कि वेदांत की एक वैश्विक, विविध संसाधनों के व्यवसाय के रूप में शानदार प्रतिष्ठान है। कंपनी के पास प्रभावशाली परिसंपत्तियां और असाधारण टीम है।

उन्होंने कहा, “शुरुआत में मेरा ध्यान कारोबारी उत्कृष्टता के साथ व्यवसाय के प्रदर्शन में सुधार पर रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493