शेल इंडिया का पूर्ण कृत्रिम हेलिक्स एचएक्स8 इंजन ऑयल बाजार में

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल डच शेल की सहयोगी कंपनी शेल लुब्रिकेंट्स की भारतीय कंपनी ने सोमवार को अपना पूर्ण कृत्रिम इंजन ऑयल – शेल हेलिक्स एचएक्स8 भारतीय बाजार में लांच किया। कंपनी का कहना है कि यह ऑयल देश में उपलब्ध सभी कारों के लिए उपयुक्त है, जिसमें एसयूवी, हैचबैक, सेडान और एमयूवी शामिल हैं।

अग्रणी एंग्लो-डच तेल कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका यह उत्पाद ग्राहकों के लिए कई फायदों की पेशकश करता है।

बयान में कहा गया है, “शेल हेलिक्स महत्वपूर्ण और उच्च जोखिम वाले इंजन के चारों तरफ सुरक्षात्मक बैरियर बना देता है और इंजन के पूर्जो की घिसाई 40 फीसदी कम हो जाती और जंग व कार्बन से 78 फीसदी बेहतर बचाव होता है, साथ ही इंजन की ऑक्सिडेशन स्टेबिलिटी करीब 58 फीसदी तक बढ़ जाती है।”

इस कृत्रिम इंजन ऑयल की कीमत 850 रुपये प्रति लीटर रखी गई है और यह 4.5 लीटर, 3.5 लीटर और एक लीटर के पैकेट में उपलब्ध है।

शेल लुब्रिकेंट्स की महाप्रबंधक (भारत) मानसी त्रिपाठी ने कहा, “इंजन किसी गाड़ी का दिल होता है और उसे बढ़िया प्रदर्शन, लंबी उम्र और इन सबसे ऊपर स्मूथ ड्राइव के लिए उसे सही इंजन ऑयल से सुरक्षित करना चाहिए। शेल हेलिक्स एचएक्स8 के साथ हम ग्राहकों की बदलती मांग को पूरा करने में सक्षम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493