हैदराबाद, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास एवं सूचना-प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ.नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रेड्डी तेलुगू साहित्य की एक जानी-मानी हस्ती थे। वह तेलुगू भाषा के प्रख्यात विद्वान और एक विख्यात कवि थे। उनके लेखन ने लोगों को लंबे समय तक मंत्रमुग्ध किया।
नायडू ने कहा, “उनके निधन से न सिर्फ तेलुगू साहित्य बल्कि भारतीय साहित्य जगत को भी अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनके अमूल्य योगदान का सदैव स्मरण किया जाएगा। संसद सदस्य के रूप में डॉ. रेड्डी ने राज्यसभा में कई रचनात्मक सुझाव दिए। मैं डॉ. सी.नारायण रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त करता हूं और उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath