वेंकैया ने सूचना प्रसारण मंत्रालय कार्यालय का औचक दौरा किया

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) का औचक दौरा किया।

मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, “उन्होंने कई अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों के कमरों की खुद जांच की और परिसर में मौजूद शौचालयों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।”

नायडू ने कर्मचारियों में अनुशासन पर जोर दिया और संयुक्त सचिवों से अनुशासन पर नजर रखने और दैनिक स्तर पर अपने-अपने कार्यालयों की साफ-सफाई की समीक्षा करने के लिए कहा।

नायडू ने दौरे के समय कार्यालय से अनुपस्थित अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों के बारे में भी स्पष्टीकरण मांगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493