सिडनी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आर्सेनल के कोच आर्सेन वेंगर को उम्मीद है कि चिली के फुटबाल खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज इंग्लिश क्लब में ही बने रहेंगे और क्लब को छोड़कर कही नहीं जाएंगे।
बीबीसी ने वेंगर के हवाले से लिखा है, “खिलाड़ियों का अपना करार है और हम चाहते हैं कि वह उसका सम्मान करें।”
सांचेज का क्लब के साथ करार एक साल का बचा है। लेकिन, इसी बीच ऐसी खबरें हैं कि वह जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख, इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के क्लब मैनेचेस्टर सिटी में जा सकते हैं।
वेंगर ने कहा, “वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी सुबह उठकर अपनी मनपसंद का क्लब चुन सकते हैं। हर क्लब उन्हें अपने साथ चाहता है।”
वेंगर के मुताबिक, “कोई भी क्लब यह नहीं कहेगा की वह सांचेज को नहीं चाहता है। हर क्लब की उनमें रुचि है।”
dharmpath.com dharmpath