स्वयंसहायता समूह बैंकों की मदद से पैदा कर सकते हैं रोजगार : जेटली

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। देश में असंगठित क्षेत्र के विशाल बाजार को स्वीकार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि बैंक अगर स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में निवेश करें तो इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि की जा सकती है।

जेटली ने यहां नाबार्ड के 36वें स्थापना दिवस पर कहा, “अगर बैंक असंगठित क्षेत्र को भी वित्त मुहैया कराएं तो अतिरिक्त रोजगार पैदा किया जा सकता है। असंगठित क्षेत्र का आकार संगठित क्षेत्र से कहीं बड़ा है।”

वित्त मंत्री ने कहा, “देश की विकास दर में बढ़ोतरी के दौरान हाशिये पर पड़े लोगों तक लाभ नहीं पहुंचा, और उनकी सरकार का लक्ष्य और उसकी नीतियां इस समूह के उत्थान में मदद करना है।”

उन्होंने कहा 25 साल पहले एसएचजी का गठन किया गया था, ताकि असंगठित क्षेत्र तक भी ऋण की पहुंच हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493