वेइस को जॉर्जिया फुटबाल टीम के कोच पद की जिम्मेदारी

तिब्लिसी, 24 मार्च (आईएएनएस)। स्लोवाकिया के व्लादिमीर वेइस को जॉर्जिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

जॉर्जिया फुटबाल संघ (जीएफएफ) की कार्यकारी समिति के सदस्य रोमन पीपिया ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार वेइस (51) को काजा तसजाददाद्जे की जगह कोच के पद पर नियुक्त किया गया है। काजा को जीएफएफ के साथ वित्तीय पर अहमति के बाद निष्कासित कर दिया गया था।

पीपिया ने इस करार के बारे में अधिक जानकारी न साझा करते हुए बताया कि उन्होंने क्लब के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।

पीपिया ने कहा कि वेइस का वर्तमान लक्ष्य जॉर्जिया को 2018 रूस फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग के ग्रुप-डी में तीसरे स्थान पर लाना है।

ग्रुप-डी में जाॉर्जिया के साथ वेल्स, आस्ट्रिया, सर्बिया, आयरलैंड और मोल्दोवा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493