जयपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदुस्तान जिंक, वेदांता समूह की एक कंपनी और वेदांता फाउंडेशन ने राजस्थान के पांच जिलों के 3,056 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लिया है।
आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने से उदयपुर, चित्तौरगढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद और अजमेर जिलों में पांचों वर्षो में तीन से छह वर्ष के आयुवर्ग के 90,000 अभावग्रस्त बच्चों को फायदा होगा।
कंपनी उनके समग्र विकास यानी पोषण, शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य सहित अन्य विकास की दिशा में भी योगदान करेगी।
इस बाबत यहां बुधवार को राजस्थान सरकार, हिंदुस्तान जिक एवं वेदांता फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
हिंदुस्तान जिंक के कारपोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख पवन कौशिक ने एक बयान में कहा, “हमारा ध्यान इन ग्रामीण बच्चों के समग्र विकास एवं वृद्धि पर है। कंपनी इंटरैक्टिव ‘खेल खेल में सीखो’ विधि को बढ़ावा देने के लिए रंग-बिरंगी किताबें, चार्ट, खिलौने और अन्य प्री शैक्षिक साम्रगी मुहैया कराएगी।”
हिंदुस्तान जिंक और वेदांता फाउंडेशन आंगनवाड़ी परियोजना का संचालन खुशी अभियान के तहत करेंगी।
dharmpath.com dharmpath