मडुरो ने अमेरिका के इस फैसले का हवाला देते हुए कहा कि इसे अमेरिका ने सबसे पहले मार्च 2015 में इसका ऐलान किया था जो मार्च 2016 तक जारी है और यदि इसकी अवधि बढ़ाई गई तो यह स्वीकार्य नहीं होगा।
मडुरो ने शनिवार को कराकस में ‘साम्राज्यवाद विरोधी लामबंदी’ के दौरान ओबामा सरकार के इस फैसले को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि वह इसे निरस्त किए जाने तक इसकी निंदा करेंगे।
मध्य कराकस में सैकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए मडुरो ने कहा कि इस फैसले को नवीकृत किए जाने से वेनेजुएला में आतंकवादियों को बल मिलेगा।
मडुरो ने अमेरिका के इस फैसले की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध मार्च का आह्वान किया और देशवासियों से 16 से 18 मार्च तक होने वाले इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने का आग्रह किया।
dharmpath.com dharmpath