वेनेजुएला ने कोलंबिया के साथ संबंध समाप्त किए

काराकास, 24 फरवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने पड़ोसी देश कोलंबिया के साथ कूटनीतिक और राजनीतिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की है। मदुरो ने कोलंबिया द्वारा देश के दक्षिणपंथी विपक्ष और सैन्य दलबदलुओं को समर्थन दिए जाने की प्रतिक्रियास्वरूप यह कदम उठाया है।

सिन्हुआ के अनुसार मदुरो ने शनिवार को काराकास में एक सरकार समर्थक रैली में कहा, “मैंने कोलंबिया की फासीवादी सरकार के साथ हर प्रकार के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध तोड़ने का फैसला किया है।”

उन्होंने इस घोषणा के साथ ही कोलंबिया दूतावास के कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर वेनेजुएला छोड़कर चले जाने का आदेश दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493