दिल्ली में धुंधभरी सुबह

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंधभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम होने तक आसमान साफ हो जाएगा।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493