‘वेनेजुएला में शुरू हो सकती है राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया’

काराकस, 26 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला के विपक्ष ने इसकी पुष्टि की है कि वह राष्ट्रपति निकोलस माडुरो को पद से हटाने के लिए जनमत संग्रह की प्रक्रिया शुरू करने को तैयार है।

एएफे न्यूज के अनुसार, वर्ष 2015 के फरवरी से ही घर में नजरबंद काराकस के मेयर एंटोनिया लेडेज्मा ने शनिवार को एक संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने वेनेजुएला के लोगों को इस हफ्ते की उल्लेखनीय प्रगति के लिए बधाई दी। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि इसी का नतीजा है कि लाखों नागरिक जनमत संग्रह के लिए अपने हस्ताक्षर को प्रमाणित करा रहे हैं।”

पांच दिनों के प्रयास के बाद शुक्रवार को नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएलई) ने 13 लाख हस्ताक्षरों को मान्यता प्रदान की। राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसकी जरूरत थी।

इन पूरे पांच दिन वेनेजुएला का विपक्ष डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) में जुटा रहा। बताया गया है कि सत्तारूढ़ दल हस्ताक्षरों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करता रहा। इस वजह से केवल चार लाख के करीब हस्ताक्षरों को ही मान्यता दी जा सकी थी।

अब विपक्ष कुल पंजीकृत मतदाताओं में 20 प्रतिशत को जोड़ने की उम्मीद कर रहा है। यह संख्या करीब 40 लाख लोगों के बराबर है।

अपने संदेश में लेडेज्मा ने जनमत संग्रह की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं और बाधाओं की पहचान कर उनसे पार पाने और साथ ही सभी विपक्षी क्षेत्र को शामिल करने को कहा है।

नजरबंद मेयर के खिलाफ माडुरो सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है।

संसद में वेनेजुएला के विपक्षी धड़े के प्रमुख जुलियो बोग्र्स ने कहा है सैकड़ों लोगों को हस्ताक्षर के सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान जिस तरह से अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा है, उस पर सदन ने एक रिपार्ट जारी की है।

बोग्र्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा है, “हम लोग जिनके हस्ताक्षर का सत्यापन नहीं हो पाएगा उन पर रिपोर्ट करेंगे। इस तरह इसका पता चल जाएगा कि कौन चाहता है कि प्रक्रिया पूरी हो और कौन ऐसा नहीं होने देना चाहता।”

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सैकड़ों लोगों को परेशान करने और उनके साथ दुर्व्यवहार होने की बात कही गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493