पणजी, 26 जून (आईएएनएस)। गोवा को ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बनने देना चाहिए और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखना चाहिए, जो पंजाब में नशीले पदार्थो के खतरे पर रोशनी डालती है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश चंदर ने रविवार को मादक पदार्थो के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से एक वादा करने को कहा कि ‘जहां कहीं भी आप मादक पदार्थ देखेंगे, सूचित करेंगे। आप गोवा को ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बनने देंगे।’
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थो के बारे में यह बहुत अच्छी फिल्म है जिसमें दिखया गया है कि कैसे इससे जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
डीजीपी ने कहा, “मेरा मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को यह फिल्म देखनी चाहिए और हमेशा मादक पदार्थो को ना कहना चाहिए।”
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गोवा में मादक पदार्थो की स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया, जो एक बड़ा पर्यटन स्थल है और जहां मादक पदार्थो के इस्तेमाल की खूब रिपोर्ट मिलती है।
उन्होंने कहा, “हमने कई मामले दर्ज किए हैं और कहीं से भी शिकायत मिलने पर हम कार्रवाई करेंगे।”
चंदर ने गोवा में मादक पदार्थो के इस्तेमाल और इसकी उपलब्धता में कमी या वृद्धि के बारे में भी बताने से इनकार किया।
dharmpath.com dharmpath