वेमुला मामला केंद्र के दलित विरोधी रवैये को दर्शाता है : कांग्रेस

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में केंद्र सरकार का रुख उसके ‘दलित विरोधी’ रवैये को दर्शाता है।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वेमुला की मौत को उचित ठहराने की कोशिश की, जो उनके दलित विरोधी रवैये को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने इस मामले में जिस तरह के बयान दिए हैं, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493