गाजियाबाद, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां एक मॉल के बाहर वेलेंटाइन डे के आयोजन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हिंदू महासभा के सदस्यों ने राजेंद्र नगर इलाके में स्थित गौर सेंट्रल मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मॉल के परिसर में कई जोड़े वेलेंटाइन डे का जश्न मना रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान वेलेंटाइन डे से संबंधित एक पुतला भी जलाया।
हिंदू महासभा के प्रवक्ता बी. के. शर्मा ने कहा कि उनके संगठन ने ‘हिंदू संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले’ हर समारोह के विरोध का फैसला लिया है।
शर्मा ने कहा कि वेलेंटाइन डे का जश्न हिंदू संस्कृति के खिलाफ है।
संगठन के सदस्यों ने लोगों को इस दिन को ना मनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करने की सलाह दी।
dharmpath.com dharmpath