वेस्ट ब्रोम के पूर्व दिग्गज रेगिस का निधन

लंदन 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट ब्रोम के पूर्व दिग्गज क्राइस रेगिस का निधन हो गया। वह 59 साल के थे।

रेगिस ने वेस्ट ब्रोम के लिए 297 मैचों में कुल 112 गोल किए। इसके अलावा रेगिस अपने देश के लिए पांच मैचों में खेले।

रेगिस, लाउरे कनिंघम और ब्रेंडन बास्टन के साथ इंग्लैंड के लिए खेले। ये तीनों इंग्लैंड के लिए खेलने वाले शुरुआती अश्वेत खिलाड़ियों में से एक थे। कनिंघम पहले ऐसे इंग्लिश खिलाड़ी थे, जो स्पेन के क्लब रियल मेड्रि़ड के लिए खेले।

वेस्ट ब्रोम के बाद रेगिस ने 1984 में कोवेंट्रे सिटी का रुख किया और 1987 में इस क्लब के साथ एफए कप जीता। कोवेंट्रे ने टॉटेनहम हॉट्सपर को 3-2 से हराते हुए एफए कप खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493